फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This time there will be the fourth biggest session in the history of Himachal Vidhansabha, 830 questio

HP Assembly Session: इस बार होगा हिमाचल विधानसभा के इतिहास का चौथा बड़ा सत्र, 830 से ज्यादा प्रश्न मिले

Thu, 14 Aug 2025 04:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Aug 2025 04:19 PM IST
सार

 प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुभारंभ 18 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे होगा। यह सत्र 2 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
This time there will be the fourth biggest session in the history of Himachal Vidhansabha, 830 questio
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में 830 से ज्यादा प्रश्न उठेंगे। इनमें प्राकृतिक आपदा, बाढ़ से नुकसान, पुनर्वास, स्कूलों का विलय, सड़क और पुल निर्माण जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। कई प्रश्नों पर बहस होगी तो कई के जवाब सीधे सदन के पटल पर रखे जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मानसून सत्र 18 अगस्त को अपराह्न 2 बजे शुरू होगा और 2 सितंबर तक चलेगा। यह चौदहवीं विधानसभा का नाैवां सत्र होगा, जिसमें कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। 21 और 28 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस होंगे। सदस्य 18 अगस्त तक अपनी सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं।

विज्ञापन


पठानिया ने बताया कि यह सत्र विधानसभा इतिहास का चौथा सबसे बड़ा मानसून सत्र होगा। इससे पहले 1962 में 13, 1968 में 15 और 2009 में 17 बैठकें आयोजित हुई थीं। चौदहवीं विधानसभा के अब तक आठ सत्रों में 73 बैठकें हो चुकी हैं और इस सत्र के बाद यह संख्या 85 हो जाएगी। 18 अगस्त को सत्र की शुरुआत शोकोद्गार के साथ होगी। उन्होंने बताया कि अब तक सदस्यों से प्रश्नों संबंधी कुल 830 सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 679 तारांकित और 151 अतारांकित प्रश्न हैं। इन्हें नियमानुसार सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा नियम 62 के तहत 10, नियम 101 के तहत 6 और नियम 130 के तहत 12 सूचनाएं भी मिली हैं। सदस्यों से प्राप्त सूचनाएं मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से हुए नुकसान, प्रभावितों के पुनर्वास, सरकार की ओर से आपदा से निपटने के लिए किए प्रयास, स्कूलों का विलय, सड़क व पुल निर्माण, विभागों में रिक्त पदों की भर्ती, युवाओं में नशे की रोकथाम और कर्मचारियों की देनदारियों के भुगतान से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक 18 को 12 बजे
पठानिया ने बताया कि 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें संसदीय कार्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के उप मुख्य सचेतक और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक शामिल होंगे। सत्र के सफल आयोजन के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed