फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This time per capita income in Himachal may increase by only three percent

हिमाचल में इस बार महज तीन फीसदी बढ़ सकती है प्रति व्यक्ति आय

Sun, 16 Feb 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Feb 2020 10:51 AM IST
सार

बेरोजगारी, मंदी समेत कई अन्य कारणों से इस बार हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय महज तीन फीसदी के आसपास ही बढ़ सकती है।

विज्ञापन
This time per capita income in Himachal may increase by only three percent
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 पिछले वित्त वर्ष में इसमें रिकॉर्ड 16,776 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इस साल महज 5000 रुपये के आसपास ही बढ़ोतरी हो सकती है। बजट से पहले सांख्यिकी विभाग के अधिकारी इसके आकलन में जुटे हैं। हालांकि, ये आंकड़े घट-बढ़ भी सकते हैं। 25 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण की अंतिम रिपोर्ट सामने आएगी। 

विज्ञापन


अंदाजा यह है कि इस बार प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1 लाख 82 हजार रुपये के आसपास ही सिमटने के आसार हैं। रिपोर्ट सामने आने से पहले इस तथ्य ने उच्च अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी 2019 में भी प्रति व्यक्ति आय की रिपोर्ट को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया गया था। वित्तीय वर्ष 2018-19 की इस रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 1,76,978 रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रति व्यक्ति आय 1,60,211 रुपये थी। इस तरह से वर्ष 2018-19 के वित्तीय वर्ष में यह बढ़ोतरी पिछले वित्त वर्ष से 10 फीसदी ज्यादा हुई। यह बड़ी बढ़ोतरी थी। अब वित्तीय वर्ष 2019-20 में इसके महज पांच हजार रुपये के आसपास बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। आय घटने की आशंका के चलते सरकारी स्तर पर भी मंथन चला हुआ है। हालांकि, इस बारे में आंकड़ों को दोबारा टटोला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निकाली जाती है प्रति व्यक्ति आय 

प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी का आकलन पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़ों को आधार बनाकर किया जाता है। इसके लिए ग्रास वैल्यू एडिड यानी सकल मूल्य वर्द्धित से कुल जनसंख्या को विभाजित कर निकाला जाता है। सकल मूल्य वर्द्धित आपूर्ति की तरफ से होने वाली आर्थिक गतिविधि है, जबकि सकल घरेलू उत्पाद उपभोक्ता की तरफ की आर्थिक गतिविधि है। जीवीए को जीडीपी में उत्पादों पर उपदान को शामिल करके और करों को घटाकर निकाला जाता है। 

हिमाचल में सबसे बड़ा वर्ग कृषक, ऐसे में कैसे दोगुना होगी किसानों की आमदनी 
हिमाचल में सबसे बड़ा वर्ग कृषकों का है। मोदी सरकार किसानों की आमदनी को 2022 तक दोगुना करने का एलान कर चुकी है। अगर प्रति व्यक्ति आय इसी रफ्तार से बढ़ती है तो वर्ष 2022 तक किसानोें की आमदनी दोगुना कैसे होगी। मुख्यमंत्री की कई बजट घोषणाओं और कई केंद्रीय योजनाओं के धरातल पर लागू न होने से ही यह हालात पैदा हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed