फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thirty six hotel of himachal tourism will be given on lease

सरकार के हाथ खड़े, लीज पर देंगे पर्यटन निगम के 36 होटल

Mon, 27 Aug 2018 11:50 AM IST
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Mon, 27 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
thirty six hotel of himachal tourism will be given on lease

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 36 होटल, रेस्तरां और अन्य इकाइयों को सरकार लीज पर देने की तैयारी में है। सरकार ने पर्यटन निगम प्रबंधन को घाटे से उबरने के लिए कड़े फैसले लेने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले एचपीटीडीसी ने घाटे के कारणों का पता लगाने को सभी इकाइयों का सर्वे किया है। एचपीटीडीसी की 36 इकाइयां अपना खर्च निकालने में नाकाम हो रही हैं। चंबा शहर का होटल इरावती 41 लाख के घाटे में है।
विज्ञापन


कैफे रावी व्यू चंबा को इस साल साढ़े 11 लाख का घाटा हो चुका है। होटल चंपक पांच लाख से ज्यादा घाटे में है। होटल गीतांजलि ने स्थिति सुधारी है, लेकिन पिछले दस साल से यह घाटे में है। ऊना जिले का सोमभद्रा होटल 6 लाख 48 हजार, जोगिंद्रनगर स्थित होटल ऊहल 15 लाख 81 हजार, यात्री निवास
विज्ञापन
विज्ञापन


चामुंडा 12 लाख 69 हजार, होटल हमीर भी घाटे में है। यात्री निवास चिंतपूर्णी, होटल ज्वालाजी, रोहतांग मनाल्सू 7 लाख से ज्यादा घाटे में है। कैफे राफ्ट का सालाना घाटा साढ़े नौ लाख से ऊपर है। अंगलेर बंगलो कटराईं भी घाटे में है। 

किस होटल को कितना घाटा

thirty six hotel of himachal tourism will be given on lease

कैफे मोनाल कुल्लू को 26 लाख से ज्यादा घाटा हो चुका है। होटल सिल्वरमून 35 लाख घाटे में है। होटल सर्वरी कुल्लू का घाटा इस साल 27 लाख से बढ़ गया है।

टूरिस्ट हट जंजैहली 4 लाख, कैफे बिलासपुर 19 लाख, होटल हिलटॉप स्वारघाट 16 लाख, लेक व्यू डेढ़ लाख, टूरिस्ट इन रिवालसर 23 लाख, कैफे शिवालिक परवाणू 14 लाख, होटल शिवालिक परवाणू 48 लाख, कैफे नाहन 10 लाख, होटल रेणुका डेढ़ लाख, होटल यमुना पांवटा साहिब 32 लाख, टूरिस्ट

इन राजगढ़ साढ़े पांच लाख, ट्रांसपोर्ट विंग एक करोड़ 60 लाख, गिरि गंगा खड़ापत्थर 11 लाख, होटल चांशल 8 लाख, बुशहर रिजेंसी 12 लाख, कैफे सतलुज रामपुर 20 लाख, भराड़ीघाट साढ़े सात लाख, आईजीएमसी कैंटीन शिमला 11 लाख, कैफे

ललित कुफरी 18 लाख तथा होटल कमलेश्वर चिंडी 15 लाख के घाटे में हैं।  उधर, एचपीटीडीसी की जीएम सरला चोपड़ा ने बताया कि घाटे पर चल रहे पर्यटन विकास निगम के होटल और अन्य इकाइयों को लीज पर देने का विचार चल रहा है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन्हें लीज पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed