फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   thirty five thousand devotees pays obeisance at shaktipeeth Jwalamukhi Temple Kangra

Jwalamukhi Temple: छुट्टियों के चलते ज्वालामुखी में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं ध्वस्त

Sun, 14 Aug 2022 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

ज्वालामुखी मंदिर के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को ज्वालामुखी में लगभग 35,000 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
thirty five thousand devotees pays obeisance at shaktipeeth Jwalamukhi Temple Kangra
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रविवार को 35,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीन दिन की सरकारी छुट्टी होने के कारण रविवार को सुबह 7:00 बजे से दर्शनों के लिए लाइनें लग गई थीं।  श्रद्धालुओं के हजूम के चलते पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोरोना नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ीं।

विज्ञापन


न श्रद्धालुओं के चेहरे पर मास्क था, न ही उचित दूरी के नियम का पालन किया गया। सभी व्यवस्थाएं भी ध्वस्त नजर आईं। ज्वालामुखी मंदिर के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को ज्वालामुखी में लगभग 35,000 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


पंजाब से आए श्रद्धालु गुरमीत, संजीव, मदन पाल और बिट्टा आदि ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगभग 6 घंटे इंतजार करना पड़ा। हरियाणा से आए श्रद्धालु गोल्डी, सचिन व राजेंद्र ने बताया कि भेड़ बकरियों की तरह हुजूम में लोग एक-दूसरे के साथ खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदिकेश्वर धाम चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में भी रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नंदिकेश्वर धाम चामुंडा के मंदिर में रविवार को 3,000 हजार लोगों ने शीश नवाया। कांगड़ा मंदिर में करीब 4,000 लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed