फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thirteen new cases of swine flu reported in himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 13 और मरीज आए चपेट में

Wed, 30 Jan 2019 10:42 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
thirteen new cases of swine flu reported in himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हिमाचल में 13 नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। इससे लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने 21 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेजा था।

विज्ञापन


जांच में कांगड़ा के सबसे ज्यादा 7 मरीजों में रोग की पुष्टि हुई है। शिमला के चार लोगों में, चंबा और मंडी के 1-1 मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें इंसूलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

 

22 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने 200 मरीजों के टेस्ट

thirteen new cases of swine flu reported in himachal
हिमाचल में 22 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने 200 मरीजों के टेस्ट किए हैं। इनमें 57 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। कांगड़ा में 25, शिमला में 16, चंबा और मंडी में 4-4, सोलन, बिलासपुर और ऊना में 2-2, हमीरपुर और कुल्लू में 1-1 मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है।

हिमाचल में यह बीमारी अब तक 10 लोगों की जान ले चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अस्पताल में पहुंच रहे बुखार से पीड़ित मरीजों का स्वाइन फ्लू टेस्ट हो रहा है। सभी अस्पतालों में दवाइयां पर्याप्त हैं। हिमाचल में बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed