फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   third death due to scrubtyphus in himachal

हिमाचल में स्क्रब टायफस से तीसरी मौत

Tue, 19 Aug 2014 11:12 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
third death due to scrubtyphus in himachal

हिमाचल में स्क्रबटायफस से एक और मौत हो गई है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सोमवार रात स्क्रबटायफस से पीड़ित एक महिला मरीज (33) की मौत हो गई। यह महिला नालागढ़ की रहने वाली थी।

विज्ञापन


12 अगस्त को अस्पताल में दाखिल किया गया था। स्क्रब टायफस से अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो चुकी है। इनमें महिला मंडी और पुरुष बिलासपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


अस्पताल में रामपुर, ठियोग, करसोग, शिमला शहर से भी मामले आ रहे हैं। मंगलवार को 46 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से आठ मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। इसकी पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बीमारी के लक्ष्‍ण

third death due to scrubtyphus in himachal

-तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है
-जोड़ों में दर्द व कंपकंपी के साथ बुखार
-शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना
-अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना

रोकथाम

-शरीर में सफाई का ध्यान रखें
-घर व आसपास के वातावरण को साफ रखें
-घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें
-घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed