{"_id":"625ec58992749e2e322ed546","slug":"thieves-took-away-liquor-bottles-from-two-sealed-contracts-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सील किए दो ठेकों से शराब की बोतलें ले उड़े चोर, आबकारी विभाग ने पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सील किए दो ठेकों से शराब की बोतलें ले उड़े चोर, आबकारी विभाग ने पुलिस में दी शिकायत
Wed, 20 Apr 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:20 PM IST
सार
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि दो शराब ठेकों से शराब की बोतलें चोरी हुई हैं, इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस शराब के स्टॉक का नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
शराब चोरी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शराब के दो सील ठेकों से चोर शराब की बोतलें ले उड़े। एक्साइज विभाग ने इन दोनों मामलों में चोरी की शिकायत पुलिस में दी है। जिन दो शराब ठेकों से शराब चोरी हुई है, वे नीरज ठाकुर के हैं। इसी साल जनवरी माह में जहरीली शराब के मामले में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए हमीरपुर के शराब कारोबारी नीरज ठाकुर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। विभाग ने नीरज ठाकुर के 13 शराब ठेके भी सील किए थे। भिड़ा और धलोट शराब ठेके से शराब की बोतलें चोरी हो गई हैं।स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना एक्साइज विभाग को दी तो टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि यह दोनों शराब की दुकानें टीन के शेड में चल रही थीं। और जब इन शराब ठेकों को सील किया गया था तो एक्साइज विभाग ने पुलिस विभाग को इन शराब ठेकों की निगरानी के लिए कहा था। ताकि स्टॉक सुरक्षित रहे। एक्साइज विभाग ने इन ठेकों में रखी शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट भेजने की प्रक्रिया को भी अमल में लाया। ताकि लैब से सैंपल पास होने के बाद इन्हें बाद में खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जा सके। उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि दो शराब ठेकों से शराब की बोतलें चोरी हुई हैं, इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस शराब के स्टॉक का नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन