फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thief stolen gold and cash

संजौली में दिनदहाड़े एक मकान से लाखों की चोरी

Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen gold and cash
सोने के आभूषणों समेत नकदी ले गए शातिर, सरकारी कर्मचारी के घर को बनाया हैै निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के संजौली क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने एक रिहायशी मकान में सेंध लगाकर सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगुठियां और पांच बालियों समेत नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढींगूधार (संजौली) निवासी मिनी वर्मा ने बताया कि 10 मई को सुबह करीब 8:00 बजे वह कार्यालय चली गई थीं। वह सरकारी कर्मचारी हैं। 3:00 बजे वापस घर पहुंची तो देखकर होश उड़ गए। घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखा सामान चारों ओर बिखरा था। बेड के लॉकर से शातिर सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगुठियां, पांच सोने की बालियां, कुछ चांदी के सिक्के, तीन पायल समेत दस हजार रुपये निकालकर ले गए थे। पुलिस के मुताबिक शातिरों ने भवन की तीसरी मंजिल में सेंधमारी की है। वारदात के दिन घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed