{"_id":"530e848cf90534b2e23c1151e40234fb","slug":"these-five-ias-has-to-pay-water-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पांच अफसरों को देना होगा पानी का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन पांच अफसरों को देना होगा पानी का हिसाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस आरडी नजीम, श्रीकांत बाल्दी, मोहन चौहान, आरडी धीमान, वीसी फारका के घर पानी के अवैध कनेक्शन को लेकर महापौर ने नगर निगम आयुक्त को इनसे रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इन आईएएस के अलावा उच्च अधिकारी अनीता टेगटा, जेसी चौहान, अली रिजवी, प्रियतू मंडल, अमनदीप गर्ग, रितेश चौहान, राजेंद्र सिंह, मीरा मोहंती और अजय मित्तल से भी रिकवरी होगी।
विज्ञापन
कुल 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के घर पर नगर निगम ने हाल ही में पानी के अवैध कनेक्शनों के बड़े गड़बड़झाले का पर्दाफाश किया था।
बुधवार को महापौर संजय चौहान ने आईएएस अफसरों सहित अन्य से नियमानुसार रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। महापौर के निर्देश पर किस-किस अफसर के घर में कब से कनेक्शन लगे हैं, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बैक डेट से सरकारी आवास में रहने वाले अफसरों से भी रिकवरी की जाएगी। सेवानिवृत्त अफसर और अन्य जगह स्थानांतरित हो चुके अफसरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। महापौर ने आयुक्त अमरजीत सिंह द्वारा भेजी गई फाइल भी वापस भेज दी है।
जल संकट दूर, मिली पानी की सप्लाई
राजधानी में जल संकट की स्थिति फिलहाल दूर हो गई है। बुधवार को पूरे शहर में सुबह और शाम के समय पानी सप्लाई किया गया है।
नगर निगम का दावा है कि वीरवार को भी सुचारु सप्लाई जारी रहेगी। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि रिज टैंक पर पानी का लेबल ठीक बन रहा है।
बुधवार दोपहर 3.45 बजे आठ फीट लेबल होने पर चौड़ा मैदान लाइन खोली गई। शाम छह बजे तक रिज टैंक पर पानी का लेबल 5 फीट 8 इंच था। बीते दो दिनों तक शहर में गड़बड़ाई पानी सप्लाई अब दुरुस्त हो गई है।