फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   These big celebrities will attend Khushwant Singh Lit Fest including Shabana Azmi in solan

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में गूंजेगा अनुच्छेद-370, शबाना आजमी समेत ये बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Thu, 03 Oct 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
These big celebrities will attend Khushwant Singh Lit Fest including Shabana Azmi in solan
- फोटो : अमर उजाला

कसौली में इस बार खुशवंत सिंह लिटफेस्ट हंगामेदार हो सकता है। बुद्धिजीवियों ने देश के दो ज्वलंत मुद्दों के तार यहां छेड़ने का फैसला किया है। लिटफेस्ट में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा और चंद्रयान-दो की कहानी गूंजेगी। देश-विदेश से आए साहित्यकार और लेखक इन मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे। इन दोनों मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र तय हुआ है। 

विज्ञापन


सिने जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी इसमें नजर आएंगी। जम्मू-कश्मीर और चंद्रयान-2 के अलावा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, जलियांवाला बाग हत्याकांड, गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव और पर्यावरण की चुनौतियां जैसे विषयों पर भी मंथन किया जाएगा। इस बार लिटफेस्ट में शबाना आजमी, मनीषा कोइराला, शर्मिला टैगोर और गुलशन ग्रोवर ने आने को हामी भर दी है।
विज्ञापन


कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 11 अक्तूबर से शुरू होगा। लेखक और कवि जावेद अख्तर से भी बातचीत चल रही है लेकिन, अभी तक उनके आने को लेकर आयोजन समिति को हरी झंडी नहीं मिली है। खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि लिटफेस्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हिमाचल पर होगा मंथन

दस अक्तूबर से लोग कसौली पहुंचना शुरू हो जाएंगे। 11 अक्तूबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम के पहले सत्र की शुरुआत होगी। लिटफेस्ट में लेखक और बुद्धिजीवी पहली बार हिमाचल में पर्यावरण बदलाव पर भी मंथन करेंगे। कसौली में वर्ष 2012 से निरंतर आयोजित हो रहे खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में पहुंचने वाले साहित्यकार इस दौरान यहां आए बदलावों पर चर्चा करेंगे।

राहुल सिंह ने बताया कि पर्यावरण पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र तय किया गया है। जिसमें हिमाचल के पर्यावरण पर चर्चा होगी। यह पहला मौका है जब लिटफेस्ट में राष्ट्रभर के बुद्धिजीवी हिमाचल के विषय पर भी मंथन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed