{"_id":"5c96532abdec2214216ccb01","slug":"there-will-be-three-rally-of-congress-president-rahul-gandhi-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में राहुल गांधी करेंगे तीन रैलियां, वीरभद्र होंगे स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में राहुल गांधी करेंगे तीन रैलियां, वीरभद्र होंगे स्टार प्रचारक
Sat, 23 Mar 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जनचेतना यात्रा के दौरान राजगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में तीन रैलियां होंगी। प्रेस वार्ता में राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्टार प्रचारक होंगे।
विज्ञापन
उनके साथ आनंद शर्मा व अन्य प्रदेशों के कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जा रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश से चारों उम्मीदवारों का चयन अगले हफ्ते तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, मंडल अध्यक्ष रणजीत हाब्बी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन