{"_id":"5d73bdf68ebc3e93c3158a34","slug":"there-will-be-pre-board-exams-of-10th-and-12th-from-this-year-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 10वीं और 12वीं की इस साल से होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 10वीं और 12वीं की इस साल से होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
Sun, 08 Sep 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस साल से दसवीं और जमा दो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए शुरू की जा रही इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले शनिवार को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवंबर और फरवरी महीने में दोनों कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं एससीईआरटी सोलन लेगा। इस नए प्रयास से विद्यार्थियों को बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान शिक्षक तबादले करने को बनाए जा रहे साफ्टवेयर को अपडेट करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले करने के लिए एनआईसी साफ्टवेयर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
आजकल डाटा एंट्री का काम चल रहा है। हरियाणा और पंजाब के पैट्रन पर तबादले करने की नीति बनाने का हिमाचल में काम किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के शिक्षकों के तबादले साफ्टवेयर के माध्यम से होंगे।
साफ्टवेयर विभिन्न मानकों के आधार पर नंबर देकर शिक्षकों के तबादले करेगा। प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज व जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को अधिक अंक मिलेंगे। सामान्य क्षेत्रों में नियुक्त शिक्षकों को कम अंक मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है।
सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 25 हजार जेबीटी, 18 हजार सीएंडवी, 18 हजार टीजीटी और 20 हजार पीजीटी तबादला नीति के दायरे में आएंगे। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की अन्य विभिन्न योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।