{"_id":"63ea2c6d187d7dfbcf04dc72","slug":"there-will-be-a-review-of-congress-s-hath-se-hath-jodo-campaign-in-mandi-co-incharge-will-also-be-present-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Congress: मंडी में होगी कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा, सह प्रभारी भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Congress: मंडी में होगी कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा, सह प्रभारी भी रहेंगे मौजूद
Mon, 13 Feb 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:00 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 फरवरी को 2:00 बजे मंडी के गांधी भवन में अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर अभियान में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व सभी विभागों के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 फरवरी को 2:00 बजे मंडी के गांधी भवन में अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई हैं।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त शिरकत करेंगे। बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर सहित सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल, संदीप कुमार व सभी जिला अध्यक्षों और अभियान के सभी जिला संयोजकों को बुलाया गया है। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से इस अभियान की प्रगति रिपोर्ट जल्द देने को कहा है।
विज्ञापन