{"_id":"d99fc9d72cd926991b3e435e7c9baec8","slug":"there-will-be-a-monumental-struggle-of-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होगा हॉकी का महासंग्राम, भिड़ेंगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां होगा हॉकी का महासंग्राम, भिड़ेंगे दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में 9 से 12 अक्तूबर तक अंडर-19 राष्ट्रीय वूमेन हॉकी चैंपियनशिप होगी। जगातखाना स्थित हिम अकादमी और हॉकी स्टेडियम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (शिक्षा) अली रजा रिजवी ने किया।
विज्ञापन
हिम गोल्ड सोसाइटी की ओर से खोली गई हॉकी अकादमी में गुरु नानक पब्लिक स्कूल, अकाल पूरख अकादमी, नव ज्योति और विवेक सेकेंडरी स्कूल की 80 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए मणिपुर से दो महिला कोच तैनात कर किए हैं। रिजवी ने कहा कि अकादमी बालिकाओं के खोली गई है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के डेवलपमेंट ऑफिसर रोलेंट ओल्टमेंनस ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमा पर होने से नालागढ़ में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एसएस ग्रेवाल ने अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की फिटनेस का जायजा लिया। अकादमी के अतिरिक्त निदेशक व जिला सहायक आयुक्त सुभाष सकलानी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए।
इस दौरान एसडीएम ललित जैन, बीबीएनडीए की सीईओ सतीश कुमार, उद्योग विभाग के उपनिदेशक अंशुल धीमान, तहसीलदार केएस लालटा, केशव राम, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दिनेश गुप्ता, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके अत्री, पुरुषोतम गुलेरिया आदि मौजूद रहे।