फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There was uproar and sloganeering at night in Panthaghat for not cutting trees

Shimla News: पेड़ न काटने पर पंथाघाटी में रात को हंगामा, नारेबाजी

Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was uproar and sloganeering at night in Panthaghat for not cutting trees
लोगों ने चक्का जाम कर जताया रोष
विज्ञापन

विरोध के बाद वन विभाग ने कटवाया पेड़
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। पंथाघाटी में मकान पर खतरा बना पेड़ न काटने पर सोमवार देररात खूब हंगामा हुआ। यहां पासपोर्ट कार्यालय के ठीक नीचे एक पेड़ के मकान पर गिरने का खतरा बना हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पार्षद को दी। पार्षद कुसुम ठाकुर ने वन विभाग को इस पेड़ को काटने के लिए कहा लेकिन विभाग ने कहा कि पहले इसका शुल्क जमा करना होगा। लोगों के अनुसार यह पेड़ सरकारी जमीन पर खड़ा था। इसलिए लोग विभाग को ही इसे कटवाने के लिए कहते रहे। बात नहीं बनी तो देर रात 10:00 बजे मैहली-शोघी बाईपास पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। चक्का जाम होने से यहां सेब के ट्रक भी काफी देर तक फंसे रहे। पार्षद कुसुम ठाकुर के अनुसार मंगलवार सुबह ही विभाग ने इस पेड़ को कटवा दिया है। पार्षद के अनुसार पंथाघाटी की की रूपू काॅलोनी में भी ताजा भूस्खलन के बाद एक और मकान को खतरा पैदा हो गया है। मौके पर तिरपाल लगाए हैं ताकि बारिश का पानी इसमें न रिसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed