फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There was no stale dham in the jan manch, the smell in pulse due to this

बासी नहीं थी जनमंच में परोसी धाम, दाल ज्यादा देर भीगने से आई बदबू

Tue, 18 Feb 2020 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
There was no stale dham in the jan manch, the smell in pulse due to this
जनमंच कार्यक्रम(फाइल फोटो)

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी में बीते 12 फरवरी को आयोजित जनमंच कार्यक्रम में लोगों को परोसी गई धाम बासी नहीं थी। भले ही उस दिन लोग खाना छोड़कर चले गए थे लेकिन अब कंडाघाट लैब से आई जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लैक्टिक एसिड की ज्यादा मात्रा की वजह से राजमाह की दाल से बदबू आ रही थी।

विज्ञापन


लैक्टिक एसिड दही में भी पाया जाता है। दाल ज्यादा देर तक भीगो दी गई थी जिससे यह स्थिति बनी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने स्पष्ट किया कि जनमंच में बनाए खाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। सात प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे, ज्यादातर लोगों ने खाना खाया। जब खाना बासी होने की शिकायतें आईं तो तुरंत सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


लैब में हुई जांच में पाया गया है कि खाना किसी भी तरह से खराब नहीं था। सिर्फ दाल में लैक्टिक एसिड की मात्रा बढ़ने से बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत यह भी पाया गया कि उस दौरान शिलाई क्षेत्र के अस्पताल में डायरिया, आंत्रशोथ व फूड पाइजनिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया, जिससे यह साबित होता है कि खाना खाने योग्य था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमंच में सभी शिकायतों की हुई सुनवाई
उपायुक्त ने जनमंच में शिकायतों को लेकर भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान सभी शिकायतें सुनी गईं। 17 शिकायतें मिली थीं, जिनकी सुनवाई जनमंच में हुईं। मौके पर सात और शिकायतें दर्ज की थीं जिन पर भी चर्चा की गई। जनमंच के समापन के उपरांत 47 शिकायतें मिलीं जिन्हें ऑनलाइन दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed