फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There was a stir across the state in the police constable paper recruitment leak case

शिमला: पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश भर में मचा हड़कंप, पहले भी सामने आ चुके मामले

Fri, 06 May 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 08:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गगल थाने में मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर दिया। दिन भर सचिवालय और पुलिस कार्यालय में जानकारी लेने के लिए फोन की घंटियां बजती रहीं। 

विज्ञापन
There was a stir across the state in the police constable paper recruitment leak case
पेपर लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गगल थाने में मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर दिया। दिन भर सचिवालय और पुलिस कार्यालय में जानकारी लेने के लिए फोन की घंटियां बजती रहीं। कार्यालयों में अधिकारियों से लेकर राहगीरों की जुबां पर पेपर लीक मामले की ही बात रही। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार सुबह की पुलिस अधिकारियों को ओकओवर बुलाकर बैठक की। हिमाचल में पेपर लीक होने यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे हैं। वर्ष 2019-20 में पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा रद्द हुई थी। जिला मंडी के दो सेंटरों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) का पेपर लीक होने पर इन सेंटर में परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। 

विज्ञापन


हिमाचल में पहले भी लीक हो चुके हैं पेपर 
- साल 2019-20 में भी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा का पेपर रद्द हो गया था। उस दौरान परीक्षा केंद्र में सात अन्य फर्जी लोग परीक्षा देते पकड़े गए थे। यह परीक्षा कांस्टेबलों के 1063 पदों के लिए हुई थी। 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। हाल ही में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी का भी पेपर भी लीक होने की बात सामने आई है। मंडी के दो केंद्रों में यह परीक्षा रद्द हुई है। इस मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई सरकार करेगी। प्रदेश में कंडक्टर भर्ती के तहत कुछ उम्मीदवारों से डिजिटल उपकरण भी पकड़े गए थे। प्रदेश में पटवारी की भर्ती भी सुर्खियों में रही। बाद में सीबीआई ने उस भर्ती को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन


भर्तियों को लेकर सरकार गंभीर : सुरेश
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला लिया है। सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी के आरोपों पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अफसरों पर सरकार का दबाव होता होगा। हमारी सरकार में ऐसी स्थिति नहीं है। अगर भंडारी के पास मिलीभगत के सुबूत हैं तो वो उसे सिद्ध करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed