फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There was a scuffle between ABVP workers and security personnel in the university

Shimla News: विवि में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों में धक्का-मुक्की

Fri, 16 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between ABVP workers and security personnel in the university
कार्यकर्ताओं से मारपीट के भी आरोप
विज्ञापन


प्रति कुलपति से मिलने जा रहे थे कार्यकर्ता : जरयाल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जब प्रति कुलपति से मिलने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 अगस्त को प्रति कुलपति का घेराव करने जा रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी की थी। इकाई उपाध्यक्ष दिशांत जरयाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक ढंग से छात्र समस्याओं को लेकर प्रति कुलपति से मिलने जा रहे थे। पुलिस के जवानों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की की। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने परिषद के एक कार्यकर्ता को अपने कक्ष में बुलाकर भी धमकाया। इस घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता जब प्रति कुलपति से उनके कार्यालय में मिलने जाने लगे तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर धक्का-मुक्की की। विद्यार्थी परिषद ने पुलिस को तीन सुरक्षा कर्मियों के नाम दिए हैं और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



सुरक्षा कर्मी के तोड़ दिए थे तीन बटन
: शर्मा
विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबरन कुलपति कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो इनमें से एक ने सुरक्षा कर्मी की ड्रेस के तीन बटन तोड़ दिए थे। इसी संदर्भ में एबीवीपी के उस कार्यकर्ता को बुलाया था जिस पर कार्यकर्ताओं ने भड़क कर कुलपति कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article