{"_id":"66d85922f496f4347a0d1ce9","slug":"there-was-a-lot-of-applause-at-the-clash-between-tenant-and-owner-in-gaiety-shimla-news-c-19-sml1001-404278-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में किरायेदार और मालिक \nकी टक्कर पर खूब बजीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में किरायेदार और मालिक की टक्कर पर खूब बजीं तालियां
विज्ञापन
कौन मोहन देशपांडे नाटक का हुआ मंचन
गेयटी में चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में बुधवार को कौन मोहन देशपांडे नाटक का मंचन किया गया। इसमें एक किरायेदार बुजुर्ग के संघर्ष और मजबूर होकर कोर्ट कचहरी में चक्कर लगाने की कहानी दिखाई है।
हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में गेयटी में चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल शुरू हो गया। सात सितंबर तक इसमें रोजाना अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले दिन मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के अमन सिंह द्वारा निर्देशित नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक मोहन देशपांडे के किराये के मकान की मरम्मत मकान मालिक से करवाने को लेकर हुए विवाद पर आधारित है। इसमें दिखाया है कि बिल्डर किरायेदार बुजुर्ग को कैसे परेशान करता है, किराया देने के बाद भी मकान मालिक मकान की मरम्मत नहीं करवाता। मकान मालिक चाहता है कि वह कमरा खाली कर दे। इससे परेशान होकर बुजुर्ग कानूनी लड़ाई लड़ता है और केस लड़ने के लिए काफी दिक्कतों को सामना करता है। मकान मालिक और किरायेदार के बीच चले इस द्वंद्व को कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय के साथ दर्शकों के समक्ष रखा।
इस नाटक का पहली बार मंचन चंडीगढ़ में किया था। इसमें नवी, संदीप, अनन्या, सारा, आनंदिता, कबीर, आयुष, सार्थक, सचिन, चिराग, दीपक, प्रिंस, समनित, ऋश्व ने अभिनय किया। इसके अलावा दिव्या, पीयूष और प्रियांशु ने संगीत के मंच के पीछे की भूमिका निभाई।