फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There should be an impartial investigation into the student's suicide attempt case.

Shimla News: छात्र के आत्महत्या प्रयास मामले की हो निष्पक्ष जांच

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There should be an impartial investigation into the student's suicide attempt case.
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) के तृतीय वर्ष के छात्र निखिल प्रकाश के आत्महत्या प्रयास के मामले में एसएफआई ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। एसएफआई राज्य समिति के अनुसार निखिल आईजीएमसी में उपचाराधीन है। संगठन ने दावा किया कि छात्र ने बयान में साथी छात्रों पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और रैगिंग की शिकायत में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। एसएफआई के अनुसार निखिल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार आग्रह किया लेकिन उसकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। एसएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने आईजीएमसी पहुंचकर निखिल से मुलाकात की। संगठन ने परिसर में छात्र उत्पीड़न, भेदभाव और रैगिंग की पहचान के लिए सामाजिक ऑडिट कराने की मांग की। राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर और सचिव सनी सेक्टा ने सभी शिक्षण संस्थानों में शिकायत निवारण व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article