फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   there is only 8 lady candidate in Himachal

हिमाचल में हाशिए पर महिलाएं, सिर्फ आठ उम्मीदवार

Tue, 22 Apr 2014 08:05 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
there is only 8 lady candidate in Himachal

हिमाचल प्रदेश में आधी आबादी को संसद पहुंचाने के सभी राजनीतिक दलों के दावे हवा हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

विज्ञापन


इसमें महज छह महिलाओं प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। बाकी 44 उम्मीदवार पुरुष हैं। भाजपा ने तो एक भी महिला पर दांव नहीं खेला है। हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मंडी और हमीरपुर से दांव खेला है।
विज्ञापन


कांग्रेस, आप और समाजवादी पार्टी से एक-एक महिलाओं ने चुनावी जंग में अपनी दावेदार ठोकी है। भाजपा, बसपा, माकपा की ओर से किसी महिला ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मतदान में आगे हैं महिलाएं

there is only 8 lady candidate in Himachal

गणित के अनुसार नामांकन करने वालों में जहां 88 प्रतिशत पुरुष है, वहीं महज 12 प्रतिशत ही महिलाएं है। यह तब है, जबकि प्रदेश के चुनावों में मतदान करने में महिलाएं आगे रहती है। कई जिलों में तो महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

पंचायत चुनावों में भी 50 फीसदी आरक्षण है। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या बेहद कम है। महिला प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वालों में मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रतिभा सिंह, हमीरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी कमल कांता बतरा, कांगड़ा से सपा की प्रवेश कुमारी, शिवसेना से आरती सोनी, हमीरपुर से सपा की उर्मिला शामिल हैं।

इसके अलावा कांगड़ा से कांता देवी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामजदगी कराई है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्या कारण है कि महिला बहुल मतदाता वाले प्रदेश में भी महिला प्रत्याशियों को अहमियत नहीं दी जा रही है।

संपति तक का भी हक नहीं दिया जाता

there is only 8 lady candidate in Himachal

प्रदेश के जिला किन्‍नौर और लाहौल स्पीति में तो महिलाओं को संपत्ति तक का हक नहीं दिया जा रहा। बेटा न होने पर बेटी की संपत्ति ताया और चाचा के बेटों को दी जाती है।

किन्नौर की रहने वाली सरोजिनी की भी तीन छोटी बहने हैं। लेकिन भाई न होने पर खुद शादी नहीं की और माता पिता की सेवा करती रही। लेकिन अब उनकी संपत्ति उसके चाचा-ताया के बेटों में बंट गई है।

भाई बिरादरों ने पूरी संपत्ति बेच दी है। अब सरोजिनी दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रही है। इसी तरह के मामले जिले में दर्जनों से भी ज्यादा हैं जहां महिलाएं संपत्ति का हक न होने से लाचार हैं।

महिला वोटर ज्यादा फिर भी नहीं मिलता टिकट

there is only 8 lady candidate in Himachal

पहले भी महिलाओं को टिकट देने के मामले में राजनीतिक दल कंजूसी बरतते रहे हैं। गिनी चुनी महिलाओं को ही चुनावी जंग में उतारा जाता रहा है।

एक तरह से लोकसभा चुनावों में महिला प्रत्याशियों को हाशिये पर खड़ा किया गया है। वहीं, प्रदेश में महिला मतदाता की संख्या कहीं ज्यादा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार कराई गई सूची के अनुसार हमीरपुर जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है।

यहां पुरुष मतदाता 173186 हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 180008 हैं।

नेताओं ने फिर मामला उठाने का किया दावा

there is only 8 lady candidate in Himachal

मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि उन्हें भी प्रचार के दौरान इस परंपरा की जानकारी मिली है। किन्नौर में कई लोग इस मत में हैं कि बेटियों को भी पैतृक संपत्ति में बेटों के समान भागीदारी मिलनी चाहिए।

ये केंद्र सरकार के स्तर के मसला है। इस मसले को संसद में उठाऊंगा। मंडी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय चंद बताते हैं कि यह बात उनके ध्यान में पहले नहीं थी।

अगर ऐसा है तो वह महिलाओं के इस अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। समानता के इस अधिकार में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed