फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theog-Sarog road riddled with potholes; public facing inconvenience.

Shimla News: ठियोग-सरोग सड़क में गड्ढों की भरमार, आम जनता परेशान

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theog-Sarog road riddled with potholes; public facing inconvenience.
बरसात में सफर बना जोखिम, हादसों की आशंका, लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग
विज्ञापन

छह किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह हैं गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नेशनल हाईवे-5 से जुड़ने होने वाली ठियोग-सरोग सड़क की हालत खराब है। इस सड़क पर करीब छह किलोमीटर तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है। सड़क की खराब हालत के कारण सफर करने में दिक्कत तो हो ही रही है, साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

पानी से भरे गड्ढों और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग पर खतरा और बढ़ गया है। सड़क की समय पर टारिंग न होने से बनी इस खस्ता हालत का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के कारण जगह-जगह पहाड़ी से हुए भूस्खलन से सड़क तंग हो गई है। इस सड़क से धर्मपुर होते हुए सुन्नी तक के लोगों की आवाजाही होती है। स्थानीय किसानों को अपनी नकदी फसलें बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बागवानों को सेब की ढुलाई भी मुश्किलों के बीच करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरोग पंचायत के पूर्व प्रधान शक्ति राम, नवनिर्वाचित प्रधान गीता धांटा, स्थानीय निवासी अखिल शर्मा, शीतल कालिया, पंचायत समिति सदस्य इंदिरा शर्मा और समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर सुभाष वर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी हिमाचल दौरे के दौरान सरोग स्कूल पहुंचे थे। पिछले पांच सालों से इस सड़क की टारिंग और रखरखाव नहीं हुआ है। इस सड़क से सरोग पंचायत, बढ़ोग, कियारटू, मझार, चौवड़ी समेत दर्जनों गांव जुड़े हैं। रोजाना इसी मार्ग से सैकड़ों कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र, किसान और बागवान आवाजाही करते हैं। लोग इसी रास्ते से मरीजों को लेकर ठियोग और शिमला आते-जाते हैं।सड़क की मौजूदा हालत को देखते हुए दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क की हालत सुधारने और नियमित रखरखाव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फौरी तौर पर पत्थरों से भरे जाएंगे गड्ढे
बिटुमिन के दाम बढ़ने के कारण निविदाएं आमंत्रित किए जाने के बावजूद ठेकेदारों ने आवेदन नहीं किया। इस कारण इस सीजन में टारिंग नहीं हो पाई। लोगों को सड़क में बने गड्ढों से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए फौरी तौर पर पत्थरों से सोलिंग कर राहत देने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बरसात के बाद इस सड़क की विशेष रूप से टारिंग करवाई जाएगी।
-अजय गाजटा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ठियोग डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article