फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The youth accused of endangering India's sovereignty had contacts in Pakistan, revealed in forensic report

Himachal: भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोपी युवक का पाकिस्तान में था संपर्क, रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 24 Jun 2025 11:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला है कि वह व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान लोगों के साथ चैटिंग करता था और उनके संपर्क में था। 

विज्ञापन
The youth accused of endangering India's sovereignty had contacts in Pakistan, revealed in forensic report
अपराध (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोप में कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल से गिरफ्तार युवक अभिषेक के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला है कि वह व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान लोगों के साथ चैटिंग करता था और उनके संपर्क में था।

विज्ञापन

मोबाइल की जांच में कुछ वीडियो और फोटो मिले हैं, जोकि आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि अभी आरोपी को जासूस कहना सही नहीं होगा। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हमारे साथ सहयोग किया था। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि युवक से पूछताछ के लिए गुप्तचर विभाग की कई एजेंसियों ने आरोपी युवक से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अभिषेक के सोशल मीडिया अकाउंट में पाकिस्तान से फ्रेंड हैं। अभिषेक के सोशल मीडिया अकाउंट में एके-47 गन के साथ साथ बुलेट से नाम लिखा हुआ वीडियो मिला है और साथ में पाकिस्तान के झंडा भी था। फोन में संदिग्ध कंटेंट पाए जाने पर ही युवक को गिरफ्तार किया गया था। निगरानी और तथ्यों की पुष्टि के बाद डाडासीबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 मई सुबह को संदिग्ध युवक के घर पर पुलिस ने दबिश दी और युवक को काबू करके पुलिस थाना देहरा पूछताछ के लिए लाया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल से डिलीट कंटेट को वापस लाने के लिए मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा था। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि वह व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान लोगों के साथ चैटिंग करता था। मोबाइल की जांच में कुछ वीडियो और फोटो मिले थे, जो कि आपत्तिजनक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed