Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The workmanship of prisoners brought shine to chairs and tables.

Shimla News: कैदियों की कारीगरी से कुर्सियां और टेबल में आई चमक

Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The workmanship of prisoners brought shine to chairs and tables.
गेयटी
विज्ञापन

में कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद की प्रदर्शनी शुरू, हाथों हाथ बिक रहे हैं उत्पाद
एक कुर्सी का मूल्य 2,500, टेबल की कीमत 1,000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में वीरवार को जेलों में बंद कैदियों द्वारा तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू हो गई। इसमें पहली बार बिक्री के लिए लाई फोल्डिंग चेयर और फोल्डिंग टेबल लोगों की पहली पसंद बन रहे।


एक कुर्सी का मूल्य 2,500 और टेबल की कीमत 1,000 रुपये निर्धारित किया है। हिमाचल प्रदेश के कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आईएएस संजय गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी में कैदियों द्वारा बनाए हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। यह उत्पाद हाथों हाथ बिक रहे हैं। इसमें कंडा जेल के कैदियाें द्वारा बेकरी का सामान, नाहन जेल के कैदियों द्वारा शाॅल, स्टॉल, मफलर, पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए जैकेट प्रदर्शित किए हैं। इसके साथ ही कंडा जेल के कैदियों द्वारा बनाए फर्नीचर और लोहे से बनी विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुएं भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित की हैं जिन्हें लोग खरीद भी सकते हैं। इसमें डबल बेड सेट, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल और सोफा सेट सहित अन्य चीजें शामिल हैं। इन्हें बनाने वाले कारीगर नदीन ने बताया कि वह जेल में पांच सालों से यह काम कर रहे हैं। इससे पहले पहले भी यही काम करता था। यह प्रदर्शनी 2 नवंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी के इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कैदियों का पुनर्वास और समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article