फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The work of making birth and death certificates has come to a standstill, people are wandering

Shimla News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप, चक्कर काट रहे लोग

Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The work of making birth and death certificates has come to a standstill, people are wandering
पहली जुलाई से ठप है वेबसाइट, स्वास्थ्य शाखा में पहुंचे आवेदन
विज्ञापन

निगम प्रशासन का तर्क, केंद्र का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम काम न करने से आ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप हो गया है। नगर निगम में प्रमाण पत्र न बनने से लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पहली जुलाई से ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद पड़ा है। शहर के अस्पतालों में भी इसी तरह की परेशानी की शिकायतें आई हैं।

नगर निगम के अनुसार अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम केंद्र के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानि सीआरएस पर होता है। 28 जून तक यह सिस्टम काम कर रहा था। इसके बाद इसे अपडेट करने के लिए बंद कर दिया। दावा किया गया था कि पहली जुलाई से यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया है। वेबसाइट न चलने से जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। नगर निगम के पास रोजाना प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निगम प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था देखने का जिम्मा जिला रजिस्ट्रार का है। इसे भी इस परेशानी के बारे में सूचना दी गई है। निगम ने बुधवार को शहर के कमला नेहरू अस्पताल से भी सिस्टम को लेकर जानकारी ली है। नगर निगम के अनुसार यहां भी सिस्टम के काम न करने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नए प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानी
नगर निगम के अनुसार 2015 के बाद से हुए जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी करने में परेशानी आ रही है। इससे पहले का रिकॉर्ड नगर निगम के पास मौजूद है। निगम के पास 1870 से लेकर 2015 तक का शहर का सारा रिकॉर्ड मौजूद है। इस अवधि के बीच के प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। सिर्फ नए प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी आ रही है। सरकारी अस्पताल जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र खुद जारी करते हैं। लेकिन निजी अस्पतालों या घरों में हुए जन्म या मृत्यु के प्रमाण पत्र अब भी नगर निगम ही जारी करता है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि इसका सर्वर डाउन है जिससे यह परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article