Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The work of demolishing shops in the vegetable market has started.

Shimla News: सब्जी मंडी में दुकानों को तोड़ने का काम हुआ शुरू

Wed, 24 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The work of demolishing shops in the vegetable market has started.
इसके बाद कर्मचारी आवास तोड़े जाएंगे
विज्ञापन

सब्जी मंडी मैदान में बनीं दुकानें हटाएगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी क्षेत्र में बनी नगर निगम की अस्थायी दुकानें गिराने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने बुधवार से इन दुकानों की छत उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। एक हफ्ते के भीतर इन दुकानों को यहां से हटा दिया जाएगा।इसके बाद नगर निगम इस क्षेत्र में बने सरकारी कर्मचारियों के आवासों को गिराने का काम शुरू कर देगा। इस बारे में कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर निगम यहां नया परिसर बनाने जा रहा है जिसके लिए कर्मचारी आवास और दुकानें गिराई जा रही हैं। नगर निगम ने चार साल पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यहां 15 से ज्यादा अस्थाई दुकानों का निर्माण किया था। लोअर बाजार, सब्जी मंडी, रामबाजार में जब नई दुकानों का निर्माण किया जा रहा था, तब इन दुकानदारों को सब्जी मंडी में बनी इन अस्थाई दुकानों में शिफ्ट किया था। सब्जी मंडी मैदान पर बनी यह दुकानें पिछले काफी समय से खाली पड़ी थीं। नगर निगम इस मैदान पर मुख्यमंत्री के हाथों जल्द ही नए परिसर का शिलान्यास करवाने जा रहा है। इसलिए इस क्षेत्र को खाली करवाया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि जल्द ही नए परिसर का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। नए परिसर में लोगों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं मिलनी हैं। यहां निगम के सभी दफ्तर, व्यावसायिक परिसर और पार्किंग का निर्माण होना है।
विज्ञापन




सब्जी मंडी सड़क बहाल करने का काम शुरू
कार्टरोड को सब्जी मंडी से जोड़ने वाली सड़क को बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया है। नगर निगम के अनुसार इस सड़क को अभी अस्थाई तौर पर बहाल किया जा रहा है। सड़क के धंस चुके हिस्से पर पाइप और मिट्टी बिछाकर इसे बहाल किया जाएगा। यहां बाद में नया निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article