फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The work of both the campuses of the Central University will start by the end of March

शिमला: मार्च अंत तक शुरू होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों का काम

Fri, 28 Jan 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द जारी करने की भी मांग  की।

विज्ञापन
The work of both the campuses of the Central University will start by the end of March
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भरोसा दिलाया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों जदरांगल और देहरा में मार्च के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीपीडब्ल्यूडी एक मास्टर प्लान तैयार करेगा। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द जारी करने की भी मांग  की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


हिमकोफैड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जयराम से की भेंट
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शुक्रवार को सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने बतौर अध्यक्ष उनके बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कौल सिंह नेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एवं चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा महासू जिला के अध्यक्ष अजय श्याम, ग्राम पंचायत जाहू के प्रधान गौरव, भाजपा नेता ललित ठाकुर और कुलदीप सुमन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed