फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The woman who had gone missing with jewelry was found at her parents' home in Gorakhpur.

Shimla News: गहनों के साथ लापता महिला अपने मायके गोरखपुर में मिली

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The woman who had gone missing with jewelry was found at her parents' home in Gorakhpur.
बिना बताए ससुराल से गई थी महिला, महिला थाना में है शिकायत दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला अपने मायके गोरखपुर में सकुशल मिल गई है। पुलिस के अनुसार वह कुछ दिनों में हमीरपुर पहुंच सकती है।
उसके बाद ही घर से गहने गायब होने के मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गत दिन मामले में शिकायतकर्ता जय गोपाल, जो महिला के ससुर हैं, ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में जब वे घर लौटे तो उनकी बहू घर पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास और परिचितों में काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। बाद में घर की जांच करने पर कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला और महिला के गहने भी गायब पाए गए। इससे परिजनों ने आशंका जताई कि महिला घर से गहने लेकर कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला काफी दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिल रही थी। आशंका है कि इसी कारण वह बिना बताए मायके पहुंची है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि महिला के बयान और आगे की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed