फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The winter schools of the district are back in full swing, students are reaching Portmore to take admission

Shimla: पोर्टमोर सहित जिले के शीतकालीन स्कूलों में लौटी रौनक, दाखिला प्रक्रिया शुरू

Fri, 14 Feb 2025 04:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

 शिमला के मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में नई छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ प्रवेश लेने के लिए पहुंचीं। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। 

विज्ञापन
The winter schools of the district are back in full swing, students are reaching Portmore to take admission
शिमला के मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में कक्षाएं शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों की छुट्टियों के बाद जिला शिमला सहित राजधानी के सरकारी स्कूल खुल गए। स्कूलों में पहले दिन गुरुवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। राजधानी के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी पहले दिन भी शुरू हो गई है। शिमला के मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में नई छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ प्रवेश लेने के लिए पहुंचीं। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। शहर के लालपानी बॉयज, छोटा शिमला, संजौली, बालुगंज, टुटू, फागली, चौड़ा मैदान हाई स्कूल सहित प्राथमिक स्कूलों में स्कूल खुलने पर पहले दिन छात्र छात्राओं की संख्या कम रही। हालांकि, दूसरे दिन शुक्रवार को संख्या में कुछ इजाफा हुआ। लालपानी बॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सोनी ने शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ को नए सत्र में की जाने वाली व्यवस्थाओं और प्रवेश को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

उपनिदेशक स्कूलों में जांची व्यवस्था
नए सत्र के शुरू होने पर पहले ही दिन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नीशा भलूनी ने जुब्बल कोटखाई के खड़ा पत्थर कुड्डू, पंद्राणु, चंद्रपुर, धार जैसे स्कूलों में पहुंच कर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों में पानी स्टोर करने की टंकियों की सफाई, परिसर की सफाई, मिड डे मील की व्यवस्था जांची। उपनिदेशक कार्यालय की अन्य बनाई टीमों ने कसुम्पटी, शिमला शहर, मशोबरा, बल्देंया, मतियाना और ठियोग के स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed