फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The water level of Larji and Pandoh Dam on the danger mark

खतरे के निशान पर पहुंचा इन दो बांधों का जलस्तर, प्रबंधन ने खोले गेट

Tue, 05 Jun 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/बालीचौकी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/बालीचौकी Updated Tue, 05 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
The water level of Larji and Pandoh Dam on the danger mark

गर्मी से ग्लेश्यिर और बर्फ पिघलने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में इजाफा हो गया है। नदी पर बने दो प्रमुख बांधों में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। सोमवार सुबह दोनों बांधों से पानी छोड़ना पड़ा है। 

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे लारजी और पंडोह डैमों से ब्यास में पानी छोड़ा गया है। बीबीएमबी प्रबंधन ने जिला प्रशासन और नदी किनारे आने वाली पंचायतों को सूचित कर दिया है। 
विज्ञापन


डैम प्रबंधन की सायरन वैन नदी किनारे लोगों को आगाह कर रही है कि वे नदी किनारे न जाएं। बीबीएमबी के कार्यकारी अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होगी पेयजल किल्लत

The water level of Larji and Pandoh Dam on the danger mark

लारजी डैम से पानी छोड़ने के कारण पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ गया था, जिस कारण पानी छोड़ना पड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ब्यास नदी के किनारे न जाएं। अभी पानी छोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।  

गर्मियों के दिनों में पेयजल समस्या से विकराल रूप धारण कर लिया है। चारों तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आईपीएच विभाग इसे गर्मी के कारण जलस्रोतों का सूखना बता रहा है।

तो वहीं ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ और ग्लेशियरों के पिघलने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में नदियों पर आश्रित उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए यह संजीवनी से कम नहीं। हालांकि, पानी में काफी सिल्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed