फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The water level of Gobind Sagar Lake increased, water reached Baba Garib Nath Temple

Gobind Sagar Lake: गोबिंद सागर झील का बढ़ा जलस्तर, बाबा गरीब नाथ मंदिर तक पहुंचा पानी

Tue, 06 Sep 2022 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/नंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/नंगल Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 09:04 PM IST
सार

भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में 34,600 क्यूसेक पानी की आमद के साथ ही भाखड़ा डैम की जल स्तर 1667.34 फीट तक जा पहुंचा है। यह औसत से लगभग पांच फीट अधिक है। 

विज्ञापन
The water level of Gobind Sagar Lake increased, water reached Baba Garib Nath Temple
बाबा गरीब नाथ मंदिर तक पहुंचा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हुई बारिश से भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का स्तर बीबीएमबी प्रबंधन के लिए राहत वाला बना हुआ है। तीन साल बाद गोबिंद सागर झील किनारे बना बाबा गरीब नाथ मंदिर पानी से घिर गया है। आने वाले दिनों में जल स्तर और बढ़ सकता है। भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में 34,600 क्यूसेक पानी की आमद के साथ ही भाखड़ा डैम की जल स्तर 1667.34 फीट तक जा पहुंचा है। यह औसत से लगभग पांच फीट अधिक है। रायपुर मैदान पंचायत में बाबा गरीब नाथ मंदिर कोलका का नजारा देखते ही बन रहा है। पिछले तीन साल से झील में जल स्तर कम होने से मंदिर से काफी दूर ही पानी रह रहा था, लेकिन इस बार अब पानी मंदिर के आसपास पहुंच गया है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में पानी और भरने की उम्मीद जताई जा रही है। झील में जल स्तर बढ़ने से पर्यटन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि झील में औसत पानी 1662.5 फीट है। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 24,500 क्यूसेक पानी बिजली उत्पादन के लिए छोड़ा जा रहा है। गोबिंद सागर झीर में पानी भराव का सीजन 20 सितंबर तक होता है और अभी काफी दिन शेष हैं। उम्मीद है कि जलस्तर और बढ़ेगा। स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी ने सभी पर्यटकों को मंदिर कमेटी और प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा का कहना है कि झील किनारे पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जवान पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को जागरूक कर रहे हैं। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान का कहना है कि बाबा गरीब नाथ मंदिर में पर्यटकों के आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं है। मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले सभी भक्तों से अनुरोध है कि वह खुद और बच्चों को पानी के नजदीक न जाने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed