फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The walls will not deteriorate after the paint, Central University researchers prepared chemical

Himachal: रंगों की पुताई के बाद खराब नहीं होंगी दीवारें, केंद्रीय विवि के शोधार्थियों ने तैयार किया रसायन

Mon, 08 Aug 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शोधार्थियों ने इस्तेमाल करने के बाद खराब हो चुकी कॉम्पेक्ट डिस्क(सीडी) के पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से एक रसायन तैयार किया है। यह रंगों में मिलाने पर अपना काम कर रहा है। 

विज्ञापन
The walls will not deteriorate after the paint, Central University researchers prepared chemical
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब रंगों से पुताई के बाद दीवारें जल्द खराब नहीं होंगी। कम लागत में पक्का टिकाऊ रंग लगेगा। रंगाई-पुताई के बाद दीवारें धूल साफ करने के बाद ही जस की तस साफ हो जाएंगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शोधार्थियों ने इस्तेमाल करने के बाद खराब हो चुकी कॉम्पेक्ट डिस्क(सीडी) के पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से एक रसायन तैयार किया है। यह रंगों में मिलाने पर अपना काम कर रहा है।  यह शोध केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के रसायन और पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक पंत ने शोधार्थी डॉ. अन्विता शील के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया है। प्रो. दीपक पंत ने पॉलीकार्बोनेट  से इपोक्सी की तरह रसायन बनाया है।

विज्ञापन


इपोक्सी रंगों को टिकाऊ बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। प्रो. पंत ने बताया कि इसे ग्लिसरिन का इस्तेमाल कर बनाया गया है। ग्लिसरिन सस्ता उत्पाद है। यह जैव और हरित पदार्थ है। यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं है। सीडी, टप्परवेयर आदि कई पॉलीकार्बोनेट  प्लास्टिक उत्पादों के व्यर्थ हो जाने की स्थिति में इनका इस तरह से पुनर्चक्रण किया जा सकता है। इसके दो लाभ हैं, एक तो व्यर्थ प्लास्टिक पदार्थों को ठिकाने लगाने का यह आसान तरीका है। दूसरा इससे महंगे रसायनों के स्थान इस सस्ते केमिकल का इस्तेमाल कर लोग अपनी दीवारों पर पक्का टिकाऊ रंग कर पाएंगे। यह ऐसा रंग होगा कि धूल साफ करने के बाद दीवारें दोबारा चमक उठेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed