{"_id":"5dad93eb8ebc3e93be63560d","slug":"the-vehicle-caught-fire-as-it-hit-the-parapet-and-driver-jumped-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट से टकराते ही वाहन में भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरापिट से टकराते ही वाहन में भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान
Mon, 21 Oct 2019 04:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत नौण के कोट में सोमवार सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था। चालक ने कूद कर जान बचाई। देखते ही देखते वाहन जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि पैरापिट से टकराने के बाद आग लग गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खेम सिंह (30) पुत्र यादव सिंह गांव मदलोग (जयोग) चैलचौक स्कॉर्पियो में सवार होकर जयोग जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह कोट मोड़ के पास पहुंचा तो आगे से आ रही एक मारुति कार को पास देने के चक्कर में उसकी गाड़ी पैरापिट से टकरा गई। टकराते ही गाड़ी ने आग पकड़ ली, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
धमाका सुन सभी लोग घर से बाहर निकले और मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कार चालक खेम सिंह ने घटना की जानकारी तुरंत गोहर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी गोहर संजीव चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।