फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The trend of young girls and women is increasing in beautician courses.

Shimla News: ब्यूटीशियन कोर्स में बढ़ रहा युवतियों और महिलाओं का रुझान,

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The trend of young girls and women is increasing in beautician courses.
नेशनल काउंसिल फॉर वुमन के प्रशिक्षण केंद्र में 80 ले रहीं प्रशिक्षण, सिलाई की जगह चुन रही ब्यूटीशियन कोर्स
विज्ञापन

सिलाई-बुनाई कोर्स में महज 20 ने लिया दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के झांसी पार्क स्थित नेशनल काउंसिल फॉर वुमन के प्रशिक्षण केंद्र में इन दिनों कंघी-कैंची और फेशियल किट की खनक गूंज रही है। यहां युवतियों को ब्यूटीशियन कोर्स करवाया जा रहा है।

सिलाई-बुनाई कोर्स में जहां 20 सीटें हैं, वहीं ब्यूटीशियन बैच में प्रवेश लेने वाली युवतियों की संख्या चार गुना है। केंद्र में 80 युवतियां और महिलाएं रोज बेसिक से ब्राइडल मेकअप तक का हुनर सीख रही हैं। बड़े शहरों में जहां ब्यूटीशियन कोर्स 5 से 7 हजार रुपये में होता है वहीं राजधानी के झांसी पार्क में 1932 से चल रहे इस केंद्र में यह कोर्स आज भी 500 रुपये मासिक फीस में करवाया जा रहा है। महिलाएं और युवतियां जहां दूर दराज के क्षेत्रों से यहां सिलाई, बुनाई और कढ़ाई सीखने के लिए पहुंचती थीं वहीं अब यहां ब्यूटीशियन कोर्स में युवतियों की दिलचस्पी बढ़ गई है। एक साल के इस कोर्स में महिलाओं और युवतियों को थ्रेडिंग से लेकर एडवांस ब्राइडल लुक तक सब सिखाया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि एक साल का यह कोर्स उनके बजट में भी है। प्रशिक्षक कृष्णा शर्मा ने कहा कि पहले इस कोर्स में कम एडमिशन होती थीं, अब 80 सीटें भी कम पड़ रही हैं। बैच में आधी शादीशुदा महिलाएं हैं। यहां थ्रेडिंग, फेशियल, क्लीनअप, मैनीक्योर-पैडीक्योर, ब्लीच, वैक्स के साथ डेली हेयर स्टाइल, पार्टी लुक और दुल्हन का जूड़ा बनाना सिखाया जाता है। हेयर कटिंग, हेड मसाज और बॉडी मसाज का भी कोर्स का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का खर्च चलाने में होगी आसानी
भराड़ी से ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने आई आशा महाजन ने कहा कि शादी के बाद पति का सहयोग करने के लिए कोर्स करने का निर्णय लिया। इसके लिए पति ने भी उन्हें खूब प्रोत्साहित किया। अब कोर्स पूरा होने के बाद अपना काम शुरू करना चाहती हूं। घर का खर्च चलाने में भी आसानी होगी। सोलन की 18 वर्षीय दिव्यांशी ने कहा कि वह आरकेएमवी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई के साथ कोर्स कर रही हैं। वह रोज कक्षाओं के बाद कोर्स के लिए आती हैं।

शहर के नामी सलून में काम कर रही युक्ता ने बताया कि उन्होंने केंद्र से एक साल का ब्यूटीशियन का कोर्स किया। इसके बाद उन्हें शहर की नामी दुकान में जॉब मिली है अनुभव प्राप्त करने के बाद वह स्वरोजगार शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article