फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The time will come soon wear the crown of Miss North India: Neha.

नाॅर्थ इंडिया में सबको मात देगी हिमाचली 'क्वीन'?

Tue, 26 Aug 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Aug 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
The time will come soon wear the crown of Miss North India: Neha.

हिमाचल की ये क्वीन इस बार हर किसी को पीछे छोड़ने वाली है। शिमला के शोघी की रहने वाली नेहा शर्मा के इरादे बुलंद हैं। कहती हैं इस बार फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज का ताज पहनकर ही घर वापस आऊंगी।

विज्ञापन


नेहा ने बताया कि कॉन्टेस्ट को लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं। इसे लेकर बहुत मेहनत भी की है। अब तक का एक्सपीरियंस भी बहुत अच्छा रहा।

नेहा बाहरा यूनिवर्सिटी से इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक कर रही हैं। लंबाई करीब पांच फीट दस इंच है। वे मिस हिमाचल-2013 की विनर भी रह चुकी हैं। इसके बाद से ही उन्हें कई प्रोडक्शन हाउसेस और एड एजेंसी से मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
विज्ञापन

डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का शौक

The time will come soon wear the crown of Miss North India: Neha.

नेहा ने Imagesbazaar.com के लिए भी फोटोशूट करवाया है। फैशन फोटोग्राफर प्रवीन भट्ट ने उनका फोटोशूट ऑर्गेनाइज किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश और ओडिशा में फैशन ब्रैंड फास्ट्रैक की ओर से आयोजित फैशन शो में भाग लिया। डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का बहुत ज्यादा शौक रखती हैं।

नेहा ने 2013 में शिमला में ‌आयोजित फेमिना मिस इंडिया के लिए भी ऑडिशन दिया था। इसमें भी वे सेकंड रांउड के लिए सिलेक्ट हुई थीं। इसके लिए उन्हें चंडीगढ़ बुलाया गया लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वह सेकंड रांउड के ऑडिशन के लिए नहीं जा सकीं।

साधारण परिवार से संबंध रखने वाली नेहा के पिता हिमाचल सचिवालय में सीनियर अस्टिटेंट के तौर पर कार्यरत हैं। दो भाई हैं। माता गृहणी हैं। +2 तक की पढ़ाई नेहा ने पोर्टमोर स्कूल से की है। इसके बाद बीटेक की ओर रुख कर लिया।

ऐजुकेशन बेहद जरूरी

The time will come soon wear the crown of Miss North India: Neha.

नेहा ने कहा कि आज के दौर में एजुकेशन बेहद जरूरी है। इसके साथ ही हमारे पास प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन होना भी जरूरी है। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में अगर हमें आगे बढ़ना है तो अपने स्किल्स को डेवलप करना होगा क्योंकि कंपीटिशन बहुत ज्यादा है।

नेहा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। टीवी पर फिल्में देख बड़ी हुई और ये शौक पैशन में कब तब्‍दील हो गया पता ही नहीं चला। कहती हैं बचपन में जब टीवी पर फिल्में देखतीं तभी उनके अंदर कुछ ऐसा करने का जुनून उभर आता।

नेहा ने बताया कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहती हैं। शुरुआत चाहे छोटे पर्दे से हो या फिर बड़े छोटे पर्दे से। बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला तो जरूर जाना चाहेंगी। कहती हैं कि परिवार की तरफ से कभी उन्हें इस लाइन में जाने से नहीं रोका गया। माता-पिता की तरफ से उन्हें हमेशा पूरी सपोर्ट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed