फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The temple will be today's rain walnuts in himachal

अनोखी परंपरा, मंदिर में होगी अखरोटों की बारिश

Wed, 05 Nov 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 05 Nov 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
The temple will be today's rain walnuts in himachal

ऐतिहासिक शिव मंदिर अपनी अनेक पौराणिक कथाओं और वर्ष भर होने वाली गतिविधियों से पूरे देश में विख्यात है। रावण की तपोस्थली के रूप में विख्यात मंदिर में जहां दशहरा नहीं मनाया जाता है, वहीं पंच भीष्म के दौरान बैकुंठ चौदस को यहां अखरोटों की बारिश की जाती है।

विज्ञापन


अखरोटों की इस बारिश के दौरान पुजारी मंदिर में होने वाली रोजाना आरती के बाद मंदिर के ऊपर से चारों तरफ अखरोटों की बारिश करते हैं और नीचे मौजूद सैकड़ों शिव भक्त इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में एकत्रित करते हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान कुछ लोग इन अखरोटों से मामूली रूप से जख्मी भी होते हैं। अपने प्रकार की यह अनोखी बारिश वर्षों से होती आई है और किसी भी व्यक्ति को इस बारिश के शुरू होने के सही समय का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पुजारी सुरिंद्र आचार्य, बंटू शर्मा और संजय शर्मा के मुताबिक देवशायनी एकादशी से लेकर देव उत्थान (पंचभीष्म) तक के चार माह में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक होती है।

महाराज बल्ली के दरबार में हाजिरी भरेंगे भगवान विष्‍णु

The temple will be today's rain walnuts in himachal

इन चार माह के दौरान भगवान विष्णु महाराज बल्ली (राक्षस) के दरबार में हाजिरी भरते हैं। पंचभीष्म शुरू होने पर भगवान विष्णु पृथ्वी लोक में प्रवेश करते हैं। इसी खुशी को जाहिर करने के समस्त देवी-देवता और भगवान के भक्त अखरोटों की बारिश करते हैं।

मंदिर न्यास के ट्रस्टी घनश्याम अवस्थी ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे के बाद होने वाली अखरोटों की बारिश में इस मर्तबा पांच हजार से अधिक अखरोटों का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed