फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The target of first dose of coronavirus vaccine completed in five districts of Himachal

हिमाचल के पांच जिलों में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा

Mon, 23 Aug 2021 02:02 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 02:02 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने हिमाचल को 3 लाख और कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई भेजी है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास 6.5 लाख डोज हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। 

विज्ञापन
The target of first dose of coronavirus vaccine completed in five districts of Himachal
कोविड वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया है। कुल्लू, हमीरपुर, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति में सभी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश सरकार ने 55 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से 52 लाख लोगों को पहली खुराक लग चुकी है। सरकार ने 26 अगस्त तक सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हिमाचल को 3 लाख और कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई भेजी है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास 6.5 लाख डोज हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। विभाग ने बागवानों से भी अपील की है कि वे मजदूरों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें।  
विज्ञापन


18 से 44 साल आयु वर्ग के 31 लाख युवा
राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के 31 लाख युवा हैं। इनमें से 27 लाख को पहली डोज लग चुकी है। रोजाना इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।  

जिलों के पास वैक्सीन का स्टॉक
बिलासपुर में 9860, चंबा 74890, हमीरपुर 14340, कांगड़ा 102590, किन्नौर 3940, कुल्लू 42310, लाहौल स्पीति 1800, मंडी 92230, शिमला 87870, सिरमौर 37560, सोलन 30850 और ऊना में 52860 डोज का स्टॉक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed