फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The tandem paragliding flights made ??by Srkan Policy

पैराग्लाडिंग उड़ानों पर सरकार का बड़ा फैसला

Thu, 02 Oct 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 02 Oct 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
The tandem paragliding flights made ??by Srkan Policy

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ानों के लिए नीति तैयार कर ली गई है। आगामी कैबिनेट में इसे मंजूरी दे दी जाएगी। यह नीति प्रदेश भर में एक समान लागू होगी।

विज्ञापन


बीड़ में देगे नागचीन तिब्बतियन सोसायटी के महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण समारोह के बाद सुधीर शर्मा ने कहा कि पालमपुर में टीसीपी का सब डिवीजन शुरू हो रहा है। बैजनाथ पपरोला के लोगों के टीसीपी कार्यों के लिए बैजनाथ में विभागीय प्रतिनिधि सुनिश्चित रहेगा।
विज्ञापन


बैजनाथ पपरोला नगर परिषद के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जल्द ही सचिव की नियुक्ति होगी। उन्होने कहा कि खीर गंगा घाट से तारापुरी बाजार तक के बाईपास की डीपीआर तैयार है। जल्द ही बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर शिफ्ट किया गया लोनिवि का बैजनाथ डिविजन अब विभाग के पालमपुर सर्कल के तहत कार्य करेगा। तिब्बतियन के आग्रह पर उन्होंने बीड़ में समुदाय के लोगों को समस्त प्रकार का राशन उपलब्ध करवाने व पीएपी अनुमति के लिए बीड़ में सरकारी प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

उन्होने कहा कि चौगान में सरकारी भूमि से कब्जे हटाकर मार्ग को कंक्रीट से तैयार किया जाएगा। लम्बाहार एहजू मार्ग को तैयार करके वन वे के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा। बिलिंग पैराग्लाइडिंग के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने दिवंगत पायलट विजय की स्मृति में बीड़ स्कूल के बच्चों के लिए 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की।

इस मौके पर विधायक किशोरी लाल, राजकुमार कोडा, पीएल शर्मा, अधिक्षण अभियंता जेएस गुलेरिया, एसडीएम ऋगवेद ठाकुर, डीएसपी पुनीत रघु, बीडीओ राजीव सूद ,अश्वनी सूद, मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, अनुराग शर्मा, रविंद्र बिट्टू, इंद्र नंदा, लाल चंद, सुनील दत, संजीव सूद, सुरेश ठाकुर, रण विजय आदि भी उपस्थित रहे।


वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर बैठक
सुधीर शर्मा ने 2015 में बीड़ बिलिंग में प्रस्तावित साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के पहले वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों व एसोसिएशन के सदस्यों को दिशा निर्देश जारी किए।

बैठक में किशोरी लाल, एसडीएम ऋगवेद ठाकुर, डा राजकुमार, अनुराग शर्मा, सुरेश ठाकुर, प्रवीण, उमेश, नरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed