{"_id":"6953d7a96420b03cd0074b2b","slug":"the-state-government-did-not-provide-funds-for-the-parking-shimla-news-c-19-sml1002-655199-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पार्किंग बनाने के लिए प्रदेश\nसरकार से नहीं मिला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पार्किंग बनाने के लिए प्रदेश सरकार से नहीं मिला पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास विभाग देगा 75 फीसदी बजट
भाजपा पार्षदों ने पूछा कब मिलेगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में नई पार्किंग बनाने के लिए सरकार से पैसा जारी नहीं हो पाया है। इस पर नगर निगम के सदन में मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने सवाल उठाए।
जवाब में एमसी प्रशासन ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहरी विकास विभाग को नई पार्किंग बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। शहर में 23 नई पार्किंग बननी हैं। इनके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से 75 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करवाई जानी है। हालांकि यह पैसा अभी नहीं आया है। ऐसे में नगर निगम ने शहरी विकास विभाग से आग्रह भी किया है। यह मामला सरकार और विभाग के समक्ष विचाराधीन है। लिहाजा इस पर अंतिम निर्णय आना बाकी है।
अपर ढली से भाजपा पार्षद कमलेश मेहता ने निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से सवाल पूछा कि शहर में नई पार्किंग बनाने को लेकर नगर निगम ने शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भेजे थे, उस पर क्या फैसला आया। कितना पैसा जारी हुआ। शहर की जनता पार्किंग की समस्या से जूझ रही है, इसके लिए कब बजट मिलेगा। बाकी भाजपा पार्षदों ने भी प्रशासन से पार्किंग के लिए बजट को लेकर सवाल पूछे। आयुक्त ने बताया कि अभी 23 पार्किंग बनाई जा रही हैं। इनका काम चल रहा है। विभाग से बजट की मांग की है। यह भी बताया कि करीब दस करोड़ रुपये का जो बजट आएगा उसे पार्किंग के साथ ग्राउंड और पार्क बनाने में भी इस्तेमाल किया जाएगा। नगर निगम ने 1 जनवरी 2024 से पार्किंग बनाने की अनुमति दी है। इन दिनों जाखू, मजीठा हाउस, इंजनघर, विकासनगर, संजौली, मोहन ढाबा खलीनी, भराड़ी, कैथू, टूटीकंडी, प्राइमरी स्कूल ब्रॉकहास्ट, चक्कर, एमसी पार्किंग देवनगर में बन रही पार्किंग का कार्य अभी चल रहा है।