फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The sports competition will begin at 11 a.m. at Katal Sports Ground, Golcha.

Shimla News: काटल खेल मैदान गोलछा में 11 से शुरू होगी खेलकूद प्रतियोगिता

Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The sports competition will begin at 11 a.m. at Katal Sports Ground, Golcha.
पंचायत और ओपन स्तरों पर होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

कबड्डी, मटका फोड़ और रस्साकशी के होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के साथ लगते काटल खेल मैदान गोलछा में 11 अप्रैल से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन हिमनंदा वेलफेयर सोसायटी गोलछा करेगी। पहली बार इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता पंचायत और ओपन दोनों स्तरों पर आयोजित की जाएगी।
सोसायटी के सदस्य राहुल ठाकुर ने बताया कि काटल खेल मैदान में 11 अप्रैल से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 11 और 12 अप्रैल को होंगी जबकि ओपन कबड्डी मुकाबले 13 और 14 अप्रैल को होंगे। महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर की छात्राएं भी इसमें भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में पंचायत स्तर पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये नकद और ट्रॉफी मिलेगी। द्वितीय पुरस्कार में 11000 रुपये और ट्रॉफी शामिल रहेगी। इसके अलावा ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25000 रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय को 15000 रुपये और ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो दिए जाएंगे। इसी तरह महिला वर्ग कबड्डी में विजेता टीम को 7100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 4100 रुपए ट्राफी और सभी खिलाड़ियों को मोमेंटों दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं इस खेलकूद प्रतियोगिता में मटका फोड़ और रस्साकशी की प्रतियोगिता भी होगी। इसमें विजेता टीम को प्रथम 1000 रुपये और ट्रॉफी और रस्साकशी में 1100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये होगा। कमेटी ने इसके लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है। कमेटी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधारकार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी टीमें 10 अप्रैल तक अपना पंजीकरण शुल्क जमा करवा सकती हैं। आयोजकों ने बताया कि अंपायर का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article