फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports competition: Una team emerges as hockey champion in the men's category, while Paonta in the women's cat

अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में ऊना और महिलाओं में पांवटा की टीम बनी हॉकी चैंपियन

Fri, 09 Oct 2026 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/कुनिहार (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/कुनिहार (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 10:18 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का समापन शुक्रवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। 

विज्ञापन
sports competition: Una team emerges as hockey champion in the men's category, while Paonta in the women's cat
अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का समापन शुक्रवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। पुरुष वर्ग में ऊना और महिला वर्ग में पांवटा साहिब की टीम हॉकी की चैंपियन बनी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब एवं राजकीय महाविद्यालय ऊना के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पांवटा साहिब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊना को 5-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय ऊना ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब दूसरे और एसवीजीसी घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन
Trending Videos

सोलन की 53 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला सोलन की अंडर-14 छात्राओं की 53 सदस्यीय टीम का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित छात्राएं जिला कुल्लू के भुंतर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता 13 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में जिला सोलन की छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाॅल, खो-खो, कुश्ती और जूडो सहित विभिन्न खेलों में भाग लेंगी। जिले की विभिन्न पाठशालाओं से चयनित इन छात्राओं ने जिला स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अब छात्राएं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उच्चागांव की प्रधानाचार्य विमला वर्मा के अनुसार, चयनित छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटड़ी व्यास की आठ छात्राएं हैंडबॉल और रग्बी में दिखाएंगी दमखम
 शहीद कमलकांत स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की आठ छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल और रग्बी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर में पहला स्थान हासिल किया। अब चयनित खिलाड़ी 11 से 14 अक्तूबर तक मानपुर देवड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय मुकाबलों की तैयारी के लिए छात्राएं 7 से 10 अक्तूबर तक मानपुर देवड़ा में आयोजित कोचिंग शिविर में अभ्यास कर रही हैं। चयनित खिलाड़ियों में स्नेहा चौधरी, दिव्यांशी, श्वेता, दीपिका, अंशश्वी, कृतिका, नंदिता और प्रिया शामिल हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का राज्य स्तर तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed