फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road to Navodaya Vidyalaya Theog will be improved: DC

ठियोग नवोदय विद्यालय की सड़क सुधरेगी : डीसी

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road to Navodaya Vidyalaya Theog will be improved: DC
शिमला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के लिए आधारभूत ढांचे में सुधार किया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संपर्क सड़क की मरम्मत और विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सड़क की खराब स्थिति, बिजली व्यवस्था और कर्मचारी आवासों में कमियों पर चर्चा हुई। इसमें छात्रावासों में सीवरेज, जल निकासी और अन्य सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने और इंसुलेटेड केबल बिछाने पर चर्चा हुई। विद्यालय में करीब 560 विद्यार्थी रहते हैं, जिनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। कक्षा बारहवीं की छात्रा अमिशा भलूनी ने सीबीएसई परीक्षा-2026 में 98.60 फीसदी अंक प्राप्त कर देशभर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article