{"_id":"578b3caf6cb11c72f2176ff47c3c2247","slug":"the-residents-of-krnarthu-will-boycott-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे ये क्या! करनार्थू के बाशिंदे नहीं डालेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे ये क्या! करनार्थू के बाशिंदे नहीं डालेंगे वोट
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Apr 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ उपमंडल के दूरदराज गांव करनार्थू के लोगों ने शीलानाला से करनार्थू सड़क की हालत न सुधारने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। लंबे अरसे से सड़क की खस्ता हालत से खफा ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस गांव की आबादी 800 के करीब और 500 वोटर हैं। गांव के लोगों और धौलाधार युवक मंडल करनार्थू के सदस्यों ने कहा कि शीला नाला से लेकर बस ठहराव करनार्थू तक सड़क कई सालों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग ने सड़क का पुनर्निर्माण करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
सड़क की हालत सुधारने के लिए बीते माह स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त सहित प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है जिस कारण गांववासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
युवक मंडल के प्रधान कमल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि बीते फरवरी माह में उन्होंने एसडीएम और लूणी प्रोजेक्ट प्रबंधन को इस बारे में ज्ञापन भेजा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
करनार्थू के लिए बीते डेढ़ साल से बंद पड़ी बस सेवा को शनिवार से बहाल कर दिया गया है, लेकिन बारिश होने पर भूस्खलन से यह सड़क दोबारा बंद हो सकती है।
बैठक में पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार, युवक मंडल प्रधान कमल, महामंत्री नवल किशोर, महिला मंडल प्रधान व्यासा देवी, प्रकाश चंद सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे।