फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The prices of food items will now be fixed daily in Himachal

हिमाचल में अब ऐसे तय होंगे खुले बाजार में बिकने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम

Sat, 13 Jul 2019 11:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
The prices of food items will now be fixed daily in Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

पेट्रोल और डीजल के दामों की तर्ज पर अब हिमाचल में खाद्य वस्तुओं के दाम भी रोजाना तय होंगे। अगर बाजार में उछाल आता है तो दाम बढ़ जाएंगे और बाजार में गिरावट आती है तो दाम गिर जाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल में अब इसी आधार पर होटल, रेस्तरां, ढाबों सहित फल और सब्जियों के दाम तय होंगे। सरकार का तर्क है कि कारोबारी मर्जी से रेट नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार का इन पर कंट्रोल रहेगा। जयराम सरकार ने वर्ष 2018 बजट भाषण के दौरान में विधानसभा में बिल पास किया था।
विज्ञापन


अब इसे लागू किया गया है। हिमाचल के कारोबारी लंबे समय से इंस्पेक्टर राज को खत्म करने की मांग कर रहे थे। इसके चलते जयराम सरकार ने बीते वर्ष बजट सत्र में इस प्रस्ताव को विधानसभा में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिलों के होटल और ढाबों में खान पान की वस्तुओं के अलावा फल और सब्जियों के रेट जिला प्रशासन तय करता था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के इंस्पेक्टर फील्ड में जाकर कारोबारियों की रेट लिस्ट की चैकिंग करते थे, लेकिन अब खाद्य आपूर्ति विभाग से यह शक्तियां छीन ली गई हैं। 

कारोबारियों पर नजर रखना सरकार के लिए चुनौती

अप्रत्यक्ष रूप से कारोबारियों पर चेकिंग के चलते कारोबारियों को लूट की खुली छूट दे दी है। कारोबारी आपस में मिलकर रेट तय कर सकेंगे। इसमें कारोबारियों की चांदी होगी और मार प्रदेश की जनता को झेलनी पड़ेगी। 

मार्केट तय करेगी रेट 
कारोबारी मनमर्जी से दाम नहीं बढ़ा सकेंगे। प्रदेश सरकार का इन पर कंट्रोल रहेगा। रेट मार्केट के हिसाब से घटे और बढ़ाए जा सकेंगे। 
- ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

अंधेर नगरी चौपट राजा नहीं होगा : निदेशक 
 खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मदन चौहान ने बताया कि अंधेर नगरी चौपट राजा नहीं होगा। विभाग का मार्केट पर चैक होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed