फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The prices of cauliflower and peas have come down due to the arrival of local crops.

Shimla News: लोकल फसल आने से सब्जी घटे फूलगोभी व मटर के दाम

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The prices of cauliflower and peas have come down due to the arrival of local crops.
फूलगोभी घटकर 50 रुपये किलो पहुंची
विज्ञापन


सब्जी मंडी में मटर 140 रुपये प्रतिकिलो बिका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महंगाई के दौर में राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में फूलगोभी और मटर के दाम गिरने लगे हैं। लोकल फूलगोभी और मटर की फसल बाजार में पहुंचने से यह सब्जियां अब आम ग्राहकों की पहुंच में आने लगी हैं।
लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को ताजा फूलगोभी के दाम 80 रुपये से घटकर 50 रुपये प्रति किलो रह गए। वहीं, कुछ दुकानों पर फूलगोभी 40 रुपये प्रति किलो भी बिकी। स्थानीय मटर की आपूर्ति बढ़ने के बाद इसके दाम भी 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दो सप्ताह पहले हरा मटर 200 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। सब्जी मंडी में अब पालक, मैथी और सरसों का साग भी बिकने लगा है। ब्रोकली और शिमला मिर्च के दाम 80 रुपये प्रति किलो हैं। इसके अलावा बंदगोभी और घीया 30 रुपये, भिंडी और टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिके। फ्रांसबीन के दाम 40 से 50 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। प्याज के दाम अभी भी 60 रुपये प्रति किलो पर टिके हुए हैं, जबकि पहाड़ी आलू 40 रुपये और देसी आलू 20 रुपये प्रति किलो बिका। बाजार में स्थानीय पालक और सरसों के साग की एक गुच्छी 20 रुपये में बिकी।
विज्ञापन


सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि स्थानीय मटर और फूलगोभी की फसल बाजार में पहुंचने से फूलगोभी और मटर के दाम गिरने लगे हैं। अन्य सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने का सीधा असर भी कीमतों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मंडी में गोभी और मटर की स्थानीय फसल की आवक बढ़ने के साथ इनके दाम और कम हो सकते हैं। टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article