फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The price of C grade tomato at Rs 48 has skyrocketed, now it is available at Rs 6 per kg

Solan News: सी ग्रेड टमाटर के दाम धड़ाम, अब मिल रहा 6 रुपये किलो

Sat, 19 Aug 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में जहां रोजाना ए और बी ग्रेड टमाटर के दाम गिर रहे हैं। वहीं सी ग्रेड के लिए खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
The price of C grade tomato at Rs 48 has skyrocketed, now it is available at Rs 6 per kg
सोलन का टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में जहां रोजाना ए और बी ग्रेड टमाटर के दाम गिर रहे हैं। वहीं सी ग्रेड के लिए खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं। टमाटर के दामों में तेजी के दौरान सी ग्रेड की खरीद की काफी मांग थी, लेकिन अब कारोबारी खरीदने से परहेज कर रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले सी ग्रेड टमाटर के 45 से 48 रुपये तक दाम मिले।

विज्ञापन


अब जब टमाटर के दामों में गिरवाट आई तो बी और सी ग्रेड के टमाटर की बोली लगाने को कोई तैयार नहीं है। सब्जी मंडी सोलन में शनिवार को सी ग्रेड का टमाटर 6 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि ऐ ग्रेड का टमाटर 28 रुपये किलो के हिसाब से 700 रुपये की क्रेट बिकी। बाजार में अभी भी टमाटर 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। यह टमाटर भी बी और सी ग्रेड का ही है।
विज्ञापन


ए ग्रेड का टमाटर तो कुछ एक कारोबारियों के पास ही है। टमाटर के दामों में तेजी आने के बाद प्रदेश के बाजारों में अधिकतर टमाटर बी और सी ग्रेड का ही बिक रहा था। ए ग्रेड का टमाटर की खरीद बाहरी राज्यों के कारोबारी ही कर रहे थे। वहीं अब टमाटर के उचित दाम न मिलने से किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed