फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The post of Chemistry lecturer is vacant in Pahal School

Shimla News: पाहल स्कूल में केमिस्ट्री के प्रवक्ता का पद रिक्त

Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The post of Chemistry lecturer is vacant in Pahal School
बच्चों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन

विभाग ने आग्रह पर नहीं किया गौर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाहल में दो सालों से केमिस्ट्री विषय को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता नहीं है। रिक्त पड़े इस पद के कारण क्षेत्र के छात्र मजबूर होकर कला संकाय में प्रवेश ले रहे हैं।


स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने बताया कि कई बार शिक्षा विभाग के समक्ष रिक्त पड़े केमिस्ट्री के प्रवक्ता के पद को भरे जाने की मांग की जा चुकी है। कहा कि वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष भी इस समस्या उठा चुकी हैं। उन्होंने बच्चों को साइंस पढ़ने के लिए दूसरे नजदीकी स्कूल में प्रवेश दिलवाने का सुझाव दिया है। अनुराधा शर्मा ने कहा कि इस स्कूल में क्षेत्र के पाहल और कोटला पंचायत के दूरदराज के गांव नहेवट, टपरोग, बमोत शिलडू, बझोल गांव के छात्र पढ़ाई करने के लिए आते हैं। अब यदि वह दूसरे सरकारी स्कूल में साइंस पढ़ने जाएंगे तो उनका समय आने जाने में ही बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को साइंस विषय पढ़ने के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की। उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज ने कहा कि केमिस्ट्री के प्रवक्ता के रिक्त पद को भरने का मामला सरकार के ध्यान में है। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से यदि उन्हें कोई मांगपत्र आता है तो वह विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article