{"_id":"64a80138de7a5762ce0c5796","slug":"the-playground-will-remain-open-for-the-students-even-after-the-school-timing-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद भी विद्यार्थियों के लिए खुले रहेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद भी विद्यार्थियों के लिए खुले रहेंगे खेल मैदान
Fri, 07 Jul 2023 06:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:08 PM IST
सार
शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का उपयोग खेलकूद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए खुले रहेंगे खेल मैदान(पोर्टमोर स्कूल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के बाद भी खुले रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का उपयोग खेलकूद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है और उनके डिजिटल और भौतिक जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा शारीरिक गतिविधियों के बजाय अत्याधिक मोबाइल उपयोग में संलिप्त रहते हैं। इस कारण युवाओं में अवसाद जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में युवा ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में विद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थानों के समय के बाद खेल परिसर का उपयोग करने की मनाही होती है। सरकार के इस कदम से युवाओं का खेल के प्रति रूझान बढ़ेगा और उन्हें नशीले पदार्थों के खतरों से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन