{"_id":"67ee38f4f8b7b88ed6091237","slug":"the-person-who-ordered-drugs-by-using-fake-doctor-s-prescription-was-caught-know-the-whole-case-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: डॉक्टर की फर्जी पर्ची लगा नशे की दवाएं मंगवाने वाला धरा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: डॉक्टर की फर्जी पर्ची लगा नशे की दवाएं मंगवाने वाला धरा, जानें पूरा मामला
Thu, 03 Apr 2025 01:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:01 PM IST
सार
पुलिस को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डलहौजी में इस व्यक्ति को पकड़ा। जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में ऑनलाइन नशीली दवाई चंबा मंगवाने के सबूत मिले।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन नशीली दवाएं मंगवाकर युवाओं को बेचने वाले का स्वास्थ्य टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डलहौजी में इस व्यक्ति को पकड़ा। जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में ऑनलाइन नशीली दवाई चंबा मंगवाने के सबूत मिले। यह व्यक्ति पिछले काफी समय से ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवा रहा था। इसका इस्तेमाल नशे में हो रहा था। टीम ने जब उसके मोबाइल में गहनता से जांच की तो उसमें ऑनलाइन दवाई बेचने वाली लगभग सभी फार्मेसी कंपनियों से नशीली दवाई मंगवाने के प्रमाण मिले।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके मोबाइल और उसमें दिए दवा कंपनियों का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। अब इन दवा कंपनियों से स्वास्थ्य विभाग इस बात का पता लगाएगा कि इस व्यक्ति ने ऑनलाइन कितनी मात्रा में दवाई मंगवाई है। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति नशीली दवाई ऑनलाइन मंगवाने के लिए डॉक्टर की फर्जी पर्ची का इस्तेमाल करता था। स्वास्थ्य विभाग को इस व्यक्ति के बारे में पहले से गुप्त सूचना थी। सहायक राज्य दवा नियंत्रक निशांत सरीन ने बताया कि ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवाने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है।
विज्ञापन