फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The people of the city will come face to face with the glorious history of the army.

Shimla News: सेना के गौरवशाली इतिहास से रूबरू होंगे शहर के लोग

Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The people of the city will come face to face with the glorious history of the army.
रिज पर सेना को जानो कार्यक्रम 15 से
विज्ञापन

77वें सेना दिवस पर आरट्रैक शिमला करेगा आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिमला। सेना मुख्यालय प्रशिक्षण कमान आरट्रैक शिमला 15 जनवरी को 77वें सेना दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर अपनी सेना को जानो कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के दौरान हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें लोग आधुनिक हथियारों को देख सकेंगे। इसके साथ ही एक चिकित्सा शिविर, सेल्फी प्वाइंट और सैन्य बैंड की प्रस्तुति भी होगी। इससे लोग सेना के कामकाज और सांस्कृतिक पक्षों से अवगत हो सकेंगे।

यह कार्यक्रम भारतीय सेना की शक्ति और योगदान को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से रखा है। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे जो भारतीय सेना की भूमिका, जिम्मेदारियां और राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना के योगदान के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला रहेगा जिससे लोग सेना के बारे में अधिक जान सकेंगे और सेना के साथ जुड़ाव महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन


सेना दिवस की अहमियत 15 जनवरी को इस दिन से जुड़ी है जब जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करिअप्पा ने 1949 में ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। यह भारतीय सेना के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल था। जनरल करिअप्पा स्वतंत्रता के बाद पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। अपनी सेना को जानो कार्यक्रम से भारतीय सेना के प्रति लोगों में गर्व और जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article